fbpx
Astrology

Numerology Prediction 9 August: इन बर्थडेट वालों के लिए पुरानी बातें बन सकती हैं परेशानी का सबब, इन्हें मिलेगा रूका धन वापस

अंक ज्योतिष भविष्यवाणी 9 अगस्त : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदारण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 9 अगस्त का दिन-

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

9 से 25 अगस्त तक इन राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर, हर कार्य में मिलेगी सफलता

मूलांक 2- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। भावुकता में आकर महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। किसी बात पर मन विचलित हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सूझबूझ से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। संयम बनाए रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 4- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। क्रोध से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें।

सावन का शुक्ल पक्ष इन 4 राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियां, 9 अगस्त से हो रहा शुरू

मूलांक 5- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7- इस सप्ताह घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं। दूसरों को अपनी समस्या का कारण मानने से बचें, एकाग्रता का अभाव रहेगा। कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है, धैर्य से अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं। आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है। आफिस में अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है, कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।

साप्ताहिक राशिफल (9-15 अगस्त): तुला, कन्या और मकर समेत इन राशि वालों के बन रहे नौकरी में परिवर्तन के योग

मूलांक 8- कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा, रुका हुआ पैसा मिलेगा। वाद-विवाद, किसी प्रकार की बहस से बचें। पुरानी बातें परेशानी का सबब बन सकती हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पुराने रोग खत्म होंगे। आर्थिक तंगी से विचलित होने सें बचें। आमदनी सामान्य रहेगी। परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

.

Source link

Show More

2 Comments

  1. Pingback: Find Out More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page