नगर पालिका के एई सिविल को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

नगर पालिका के एई सिविल को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

हापुड़

थाना पिलखुवा क्षेत्र में कोर्ट में पेश ना होनें पर पिलखुवा नगर पालिका के एई सिविल को एंटी करप्शन की टीम पकड़ कर ले गई।। टीम की सूचना पर नगर पालिका में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

 

एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक बसंत सिंह ने बताया 3 फरवरी 2020 को एंटी करप्शन की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए नगर पालिका के कर्मी विनोद कुमार को रंगे हाथों पकड़ा था। जबकि अवर अभियंता सिविल गिरीश कुमार सागर को को नामजद किया था। इस मामले में अब तक विनोद कुमार जेल गये थे। इसमें निरीक्षक कुंवरपाल सिंह ने आरोपी अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उनके बाद मेरठ न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा बार-बार सम्मन देने के बाद भी आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। जिसके चलते न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए। न्यायालय के आदेश पर उनकी टीम ने नगर पालिका परिषद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version