संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी पर लटका मिला, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फांसी पर लटका मिला, मायकेवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायकेवालों ने सुसरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र के गांव शाकरपुर निवासी नवविवाहिता संजन (25 वर्ष) की शादी एक माह पूर्व गांव शाकरपुर निवासी युवक से हुआ था।

पीड़ित पिता बुद्धन सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से कही मानसिक तनाव में चल रही थी। शुक्रवार देर शाम विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला था।

मायकेवालों ने सुसरालियों पर बेटी का उत्पीड़न कर फांसी लगाकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version