M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने पर मां और भाई ने दी ऐसी खौफनाक सजा… सुनकर कांप उठेगी रूह!

नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने पर मां और भाई ने दी ऐसी खौफनाक सजा… सुनकर कांप उठेगी रूह!

हापुड़

हापुड़ थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक मां और भाई ने अपनी बहिन को ऐसी खौफनाक सजा दी, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोरी के एक युवक से अवैध संबंध थे और वह गर्भवती हो गई थी. इसकी जानकारी जब मां और भाई को हुई, तो उन्होंने जंगल में ले जाकर किशोरी का पहले गला रेता और उसके बाद पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग से झुलसी किशोरी जब बुरी तरह चीखी-चिल्लाई, तो चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जंगल में किशोरी को जलाए जाने की सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने गंभीर घायल किशोरी को अपने कब्जे में लिया और उपचार के लिए मेरठ हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया. वहीं पुलिस ने आरोपी मां व भाई को अपनी हिरासत में ले लिया और कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी की पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब थी. परिवारीजन उसे नजदीक के ही अस्पताल से दवा दिला रहे थे, परंतु किशोरी की हालत में सुधार नहीं हो रहा था. गुरूवार की दोपहर जब किशोरी का बड़ा भाई और मां गढ़चौपला स्थित एक नर्सिंग होम में लेकर गये, तो वहां मेडिकल जांच में चिकित्सक ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी. नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों के होश उड़ गये. बताया जा रहा है कि इसी बात से गुस्साए मां और भाई किशोरी को बाइक पर बैठाकर घर की ओर रवाना हो लिये, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही एक जंगल में बाइक रोककर बहिन को खौफनाक सजा देने की ठान ली. भाई ने सबसे पहले बहिन का ब्लैड से गला रेत दिया और उसके बाद पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इस पूरे घटनाक्रम में मां ने अपने बेटे का सहयोग करते हुए किशोरी के हाथ-पैर पकड़ लिये. आग लगने से किशोरी जब बुरी तरह चीखी-चिल्लाई, तो चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण बचाव के लिए जंगल की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने आग से झुलस रही किशोरी को किसी तरह बचाया और पूरे मामले की जानकारी थाना बहादुरगढ़ पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई.
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक जंगल में किशोरी को जिंदा जलाया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अपने कब्जे में ले लिया और गंभीर हालत होने पर उसे उपचार के लिए तत्काल मेरठ हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया. पुलिस ने मौके से किशोरी को जलाने के आरोपी उसकी मां और भाई को अपनी हिरासत में ले लिया है. एएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि किशोरी के एक युवक से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी होने पर मां और भाई ने इस घटना को अंजाम दिया. पकड़े गये दोनों मां-बेटे से पूछताछ की जा रही है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. किशोरी गर्भवती थी या नहीं, इसके लिए किशोरी का मेडिकल एग्जामिनेशन होगा, कराया जाएगा, जिसके बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी.



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page