डिप्टी रेंजर पर व्यापारियों से अवैध वसूली का विधायक ने लगाया आरोप ,की शिकायत

डिप्टी रेंजर पर व्यापारियों से अवैध वसूली का विधायक ने लगाया आरोप ,की शिकायत

हापुड़

वन विभाग के डिप्टी रेंजर के खिलाफ सदर विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने डीएफओ को पत्र लिखकर डिप्टी रेंजर शशि शेखर शर्मा पर आढ़तियों व आरा फैक्ट्रियों के व्यापारियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्यवाही करने के लिए कहा है।
सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि काफी समय से वन विभाग के उप क्षेत्रीय वनाधिकारी शशि शेखर शर्मा द्वारा आढ़तियों व आरा मशीन फैक्ट्ररी के व्यापारियों से अवैध उगाही करने की शिकायत मिल रही थी, इस संबंध में उप क्षेत्रीय वनाधिकारी को कई बार समझाया गया। इसके बाद भी उसकी अवैध उगाही थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे शहर के व्यापारी खासा परेशान है।
व्यापारियों की शिकायत पर डिप्टी रेंजर के खिलाफ डीएफओ संजय मल को शिकायती पत्र लिखा गया है, जिसमें उप क्षेत्रीय वनाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा उप क्षेत्रीय वनाधिकारी का हापुड़ जनपद से दूसरे जनपद में स्थानंतरण कराने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के लिए कहा गया है, ताकि व्यापारियों का उत्पीड़न रूक सकें।

Exit mobile version