ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

लापता हुई नौ वर्षीय बच्ची 25 घंटे बाद स्वजन को मिली बच्ची अपनी सहेली के घर जाकर सो गई थी पैरेंट्स ने ली राहत की सांस

लापता हुई नौ वर्षीय बच्ची 25 घंटे बाद स्वजन को मिली बच्ची अपनी सहेली के घर जाकर सो गई थी पैरेंट्स ने ली राहत की सांस

गाजियाबाद

बिहारीपुरा इलाके से सोमवार सुबह लापता हुई नौ वर्षीय बच्ची 25 घंटे बाद स्वजन को मिली। बच्ची अपनी सहेली के घर जाकर सो गई थी।

स्वजन ने सोमवार देर रात ही गुमशुदा होने की जानकारी पुलिस केा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन मंगलवार सुबह बच्ची क्षेत्र में ही अपनी सहेली के यहां मिल गई।

क्रासिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के बिहारीपुरा में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी नौ वर्षीय बेटी कक्षा-दो में पढ़ती है। सोमवार सुबह नौ बजे गली में खेलते हुए लापता हो गई थी।

क्रासिंग रिपब्लिक थाने में दी शिकायत

स्वजन ने आसपास तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्वजन देर रात क्रासिंग रिपब्लिक थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की।

बच्ची की मां का कहना है कि पुलिस के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी बच्ची को तलाश रहे थे। इसी बीच पता चला कि उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाली अपनी एक सहेली के यहां कल दोपहर तक थी। पुलिस सूचना के आधार पर उस घर पहुंची, लेकिन पता चला कि वह दोपहर में उनके यहां से चली गई थी।

जिस परिवार में बच्ची अंतिम बार देखी गई उस परिवार के सदस्यों ने भी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह करीब दस बजे अपने घर के पीछे वाली गली में एक अन्य सहेली के यहां मिली। स्वजन ने बच्ची के मिलने पर चैन की सांस ली।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page