ATMS College of Education Menmoms
News

श्रीमती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल में आयोजित हुआ दीप समागम दीपावली उत्सव ,अपर जिला जज ने किया शुभारंभ

हापुड़ । श्री मती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल में दीप समागम दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज हापुड़ का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा किया गया।

तत्पश्चात् मुख्य अथिति द्वारा अपर जिला जज छाया शर्मा, मैनेजर इंद्र अग्रवाल डायरेक्टर सुनील कांत अहलूवालिया प्रधानाचार्या पारुल शर्मा एवं विमला पाल, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता , मैनेजर इस्टेट नरेश अग्रवाल व विजयेद्र गर्ग ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुप्ष अर्पित कर विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को माला व पटका पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप समागम दीपावली उत्सव में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बेबी शो , फैशन शो, गेम जॉन , फूड जॉन , डांस- सोलो डुएट एंड ग्रुप, हॉर्स राइड एवम् ग्रैंड पैरेंट्स शो आदि कार्यक्रम शामिल है। डांस शो में जूनियर सेक्शन में राघव को पहला व सीनियर सेक्शन से रफ्तार को दूसरा राहुल को तीसरा पुरस्कार दिया वही फैशन शो में पहला पुरस्कार इज्जाम व दूसरा पुरस्कार आशी को देकर सम्मानित किया व अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। उत्सव में श्रीमती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य जैसे – भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम, कथक, बिहू, राधाकृष्ण आदि प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को जारी रखते हुए स्लिब्रिटी शो जो शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक चला जिसमें प्रसिद्ध गायक जोबन संधू और हैप्पी शर्मा द्वारा हृदय स्पर्शी गानों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोतागणों में खुशी की लहर दौड़ा दी। जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यायल परिवार के शिक्षकगणों एवं सेवक-सेविकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page