मेरठ में हापुड़ का घेवर खाने से 20 लोग हुए बीमार, खाघ विभाग ने की दुकान पर छापेमारी, सैंपल भरे

मेरठ में हापुड़ का घेवर खाने से 20 लोग हुए बीमार, खाघ विभाग ने की दुकान पर छापेमारी, सैंपल भरे
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित एक मिठाई की दुकान से मेरठ एक परिवार में पहुंचे घेवर खाकर 20 लोग बीमार पड़ गए। सूचना पर खाघ विभाग ने छापेमारी कर सैंपल भरे।
जानकारी के अनुसार हापुड़ से एक व्यक्ति ने घेवर खरीदकर मेरठ अपनी रिश्तेदारी में भेजा था। आरोप है कि घेवर खाने से 20 से अधिक लोग बीमार हो गए। इसके बाद सूचना पर हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से शिकायत की गई। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हापुड़ स्वीट्स पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गुप्ता, आर.पी. गंगवार और सहरिश सादात के नेतृत्व में टीम ने दुकान से घेवर समेत अन्य मिठाइयों के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
उधर शहर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी में काठी एक्सप्रेस से एक ग्राहक ने वेज रोल मंगाया था। लेकिन उसे नॉनवेज रोल मिला। ग्राहक ने इसकी शिकायत विभाग से की। विभाग की टीम ने काठी एक्सप्रेस से भी खाद्य नमूने लिए हैं।
सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि सभी नमूनों की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका होने पर तुरंत शिकायत करें।












