ATMS College of Education Menmoms
NewsPilkhuwaUttar Pradesh

नगर निकाय चुनाव में भाजपा हो सकती है भितरघात का शिकार

हापुड़। चुनाव के दौरान टिकट न मिलने का दर्द सामने आ रहा है। हर दल के साथ यही स्थिति है। भितरघात का सबसे अधिक खतरा पिलखुवा सीट पर है। यहां तीन दिग्गजों के खेमों के बीच चुनाव उलझा है। निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ उमड़ रही भीड़ ने सत्ताधारियों के पसीने छुड़ा रखे हैं।

पिलखुवा नगर पालिका सीट से पिछले नगर पालिका चुनाव में भाजपा से लज्जारानी गर्ग मजबूत प्रत्याशी के रूप में मैदान में थीं। उन्हें 9828 मत मिले थे लेकिन वे स्वतंत्र जनता पार्टी की प्रत्याशी गीता गोयल से 8 वोट से हार गई थीं। इस हार के लिए पहले ही भाजपा की गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। लेकिन, इस चुनाव में भी भाजपा की गुटबंदी हावी है।

भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जारानी गर्ग ने पार्टी प्रत्याशी दिवस विभू बंसल के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान खुले मंच से सांसद जनरल वीके सिंह पर उन्हें हराने का आरोप लगा दिए। इसके बाद से पिलखुवा भाजपा कार्यकर्ताओं में भूचाल मचा है।

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने के लिए मैदान में है। हापुड़ जिले की चारों सीटों पर भाजपा बड़े अंतर के साथ चुनाव जीतेगी। – उमेश राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page