M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsNewsUttar Pradesh

जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने पर कोरी समाज ने दी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने पर कोरी समाज ने दी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

हापुड़

हापुड़। कोरी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी न करने के विरोध में आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

दिनेश कुमार कोरी ने कहा कि प्रदेश में काफी संख्या में कोरी जाति के लोग रहते हैं, सभी जगह कोरी जाति का अनुसूचित प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है लेकिन जनपद हापुड़ में पिछले कई सालों से प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे है। इस कारण कोरी समाज के युवाओं को अपने स्कूल, कॉलेज और नौकरियों में प्रमाण पत्र लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा कोरी समाज के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन देती है, लेकिन इसके बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोरी जाति के लिए अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाते हैं, तो वह आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर पवन भास्कर कोरी, अभिलाष कोरी, दिनेश कोरी, चरण सिंह कोरी, राजेंद्र कोरी, रोहित, यतीश कोरी, खजान सिंह, कालूराम आदि शामिल रहे।

 





 













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page