ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कार्तिक चौधरी ने राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, शिक्षकों ने दी बंधाईया

कार्तिक चौधरी ने राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, शिक्षकों ने दी बंधाईया

हापुड़

हापुड़ मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र कार्तिक चौधरी ने विद्या भारती के 34वीं राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर, जिले का नाम रोशन किया है। प्रधानाचा य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता जोधपुर में आयोजित हुई थी।

इसमें कार्तिक चौधरी ने अंडर-14 वर्ग में विद्या भारती के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें स्वर्ण पदक जीतकर कार्तिक ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब कार्तिक चौधरी नई दिल्ली में होने वाली एसजीएफआई बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व

करेगा। छात्र की शानदार उपलब्धि पर शिशु एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय गर्ग, प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी, प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल, स्वाति गर्ग

पूनम अग्रवाल, रविंद्र माहेश्वरी, हरीश मित्तल, विजय कृषक, नरेश गर्ग, पदम चंद गर्ग, त्रिलोक चंद, शरद गर्ग, रामशरण कौशल, सुबोध गुप्ता ने शुभकामनाएं दी


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page