ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleNewsUttar Pradesh

सर्दियों में अक्सर बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, तो अभी से इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

सर्दियों में अक्सर बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, तो अभी से इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

लाइफस्टाइल 

बढ़ती उम्र के कारण जोड़ों में दर्द की समस्या आम है, लेकिन कई बार बदलते मौसम के कारण भी यह समस्या बढ़ जाती है। सर्दियों का मौसम जारी है और इस सीजन में अन्य मौसम की तुलना में कुछ लोगों को जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ता  है। सर्दियों में कम तापमान की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या होती है। इसके अलावा सर्दियों में कम धूप मिलने की वजह से शरीर में विटामिन डी का स्तर भी कम हो सकता है। जो हड्डियों को नुकसान पहुंचाते हैं। ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। इन चीजों को खाने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है।

फैटी फिश

ज्वाइंट पेन से राहत पाने के लिए फैटी फिश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ये फैटी एसिड और विटामिन-डी से भरपूर होते हैं और इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप सर्दियों में जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो फैटी फिश जरूर खाएं।

ऑलिव ऑयल

जैतून का तेल जोड़ों के दर्द से राहत पाने का कारगर उपाय है। आप इसे खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। जो लोग जैतून के तेल से भरपूर आहार लेते हैं उनमें डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।

नट्स

नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसके अलावा ये फाइबर और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसके लिए आप अलसी, बादाम, अखरोट, पिस्ता, पाइन नट्स, चिया सीड्स आदि रोजाना खा सकते हैं।

ग्रीन टी

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप सर्दियों में रोजाना ग्रीन टी पी सकते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स, खनिज और विटामिन सहित कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह सूजन को कम करने में मददगार है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डेयरी पदार्थ अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर जरूर खाएं। ये विटामिन-ए और डी के समृद्ध स्रोत हैं। इससे शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड गठिया को कम करने में सहायक है।

लहसुन

लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आप इसे खाने में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे वह सूप, सॉसेज या करी हो या किसी भी तरह की मसालेदार डिश हो। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो खाने में लहसुन जरूर शामिल करें। इसके अलावा सरसों तेल में लहसून भून कर इसे प्रभावित जगह पर मालिश कर सकते हैं। इससे दर्द से आपको आराम मिल सकता है।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page