ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

तेज रफ्तार में कार से हुड़दंग मचा रहे आरोपितों ने दो युवकों को रौंदा

तेज रफ्तार में कार से हुड़दंग मचा रहे आरोपितों ने दो युवकों को रौंदा

गाजियाबाद: हापुड़ रोड रेलवे फाटक से हनुमानपुरी कॉलोनी की तरफ तेज रफ्तार में कार से हुड़दंग मचा रहे आरोपितों ने दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी है। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हनुमानपुरी कॉलोनी के अशोक व विष्णु दोस्त हैं। दोनों बीती रात घर के पास में ही टहल रहे थे। इस बीच पड़ोसी कार्तिक के घर पर युवक हर्ष आया।

कार्तिक और हर्ष कार में तेज गाने चलाते हुए हुडदंग मचाने लगे। दोनों शराब के नशे में थे। आरोपितों ने हुड़दंग मचाते हुए अशोक व विष्णु को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस को आरोपितों के बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने रात में ही आरोपितों को दबोच लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हनुमानपुरी से काफी संख्या में लोग रात में ही मोदीनगर थाने पहुंचे। एसएचओ के आश्वासन पर वे शांत हुए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page