दूध लेकर घर लौट रहे बाइकसवार का चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल

दूध लेकर घर लौट रहे बाइकसवार का चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में दूध लेकर बाईक से वापस घर लौट रहे युवक चाईनीज मांजे की चपेट में आने से घायल हो गया। उसका कान कट गया।
जानकारी के अनुसार महादेव राणा पट्टी के रहने वाले रुद्र तोमर रविवार शाम को बाइक से जटपुरा गांव दूध लेने गए थे। वापसी के दौरान वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनका कान कट गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री हो रही है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मांझा बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। दुकानदार या कोई व्यक्ति मांझा बेचते पकड़ा गया तो उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि वे इस मांझे का उपयोग न करें। साथ ही इसकी बिक्री की सूचना प्रशासन को दें।












