News
दुकान पर सामान लेने गई दो नाबालिगों से अश्लील हरकतें करने वाला दुकानदार गिरफ्तार, भेजा जेल

दुकान पर सामान लेने गई दो नाबालिगों से अश्लील हरकतें करने वाला दुकानदार गिरफ्तार, भेजा जेल
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र स्थित एक दुकान से सामान खरीदने गई दो नाबालिगों से अश्लील हरकतें करने वाले दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सिम्भावली के एक गांव निवासी परिजनों ने बताया गया कि शुक्रवार को उनकी दो बच्चियां पढ़ाई का सामान खरीदने के लिए दुकान पर गई थीं। आरोप है कि दुकानदार ने बच्चियों के अकेले होने का फायदा उठाकर उनके साथ अश्लील हरकतें कीं थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।जिसकी तहरीर थाने में दी गई।
थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी मुस्तफा को राजपुर ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












