News
महिला थाना प्रभारी हापुड़ में मिशन शक्ति अभियान को बना रही है सफल, छात्राओं को सीखाएं आत्मरक्षा के गुण

महिला थाना प्रभारी हापुड़ में मिशन शक्ति अभियान को बना रही है सफल, छात्राओं को सीखाएं आत्मरक्षा के गुण
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
यूपी के हापुड़ जिलें में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ स्कूल,खेत- खलियान आदि में पहुंचकर महिलाओं से लेकर बच्चियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सीखा रही हैं और मिशन शक्ति अभियान को सफल बना रही है।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरूणा राय ने ग्राम टियाला में पहुंचकर स्कूल की छात्राओं और गांव की बेटियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए। गांव के प्राथमिक व इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षिकाएं और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।












