ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNews

बस अड्डा फ्लाइओवर पर पाइप से लदे ट्रक में होंडा सिटी कार घुस गई एयरबैग खुलने से बची युवक की जान

बस अड्डा फ्लाइओवर पर पाइप से लदे ट्रक में होंडा सिटी कार घुस गई एयरबैग खुलने से बची युवक की जान

गाजियाबाद

मंगलवार देर रात पुराना बस अड्डा फ्लाइओवर पर पाइप से लदे ट्रक में होंडा सिटी कार घुस गई। कार टकराते ही आगे के एयरबैग खुलने से युवक की जान बच गई। हालांकि हादसे में युवक घायल हुआ है। पुलिन ने उसे जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पीछे से ट्रक में घुसी तेजी रफ्तार कार

हापुड़ चुंगी से ठाकुरद्वारा की ओर जाने वाली लेन पर मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुराने बस अड्डा चौराहा फ्लाइओवर पर पाइप से लदा ट्रक खराब खड़ा हुआ था। चालक और क्लीनर ट्रक की खराबी को देख रहे थे तभी पीछे से तेजी से आई तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ट्रक में घुस गई।

कार ट्रक के पीछे निचले हिस्से में घुसी। टक्कर लगते ही कार के चालक की तरफ का एयरबैग खुल गया। पुलिस के मुताबिक कार में पटेल नगर निवासी नमन सवार था। हादसे में नमन के कई जगह चोट आई हैं।

गनीमत रही कि कार ट्रक में लदे पाइपों से नहीं टकराई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा पेट्रोल पंप के उपर हुआ। जिस जगह हादसा हुआ वहां फ्लाइओवर पर वाहन उपर की तरफ चढ़ते हैं। इससे ट्रक में लदे पाइप उंचे हो गए, जिससे कार ट्रक के निचले हिस्से में घुसी। यही हादसा सड़क पर होता तो कार में पाइप घुस सकते थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page