ATMS College of Education Menmoms
News

दो महीने की जच्चा पर हमला, गंभीर रूप से हुई घायल

हापुड़।

धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिपलैहड़ा में दो महीने की एक जच्चा पर उसके पति ने मामूली कहासुनी के बाद हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में पीड़ित महिला की बहन की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव पिपलैहड़ा निवासी हफिजा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन अंजुम दो महीने की जच्चा है। उसे बड़ा आपरेशन होने के बाद पेट में टांके लगे हैं।

 आरोप है कि अंजुम का पति हनीफ गाजियाबाद न्यायालय में फर्जी जमानत पेश कराकर दलाली करता है। 30 मार्च को आगे इलाज कराने पर हनीफ ने अंजुूम को गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी प्रकार शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित बहन की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की ज ा रही है।

———-


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page