fbpx
AstrologyLucknowNewsUttar Pradesh

लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा का सोना

दुबई से दो हवाई यात्री करीब 1.09 करोड़ रुपये का सोना जैली के रूप में अपनी कमर में बांधकर विमान से लखनऊ ने आए। कस्टम टीम ने शक पर यात्रियों की जांच की तो सोना बरामद हो गया।

बताया गया कि पकड़े गए यात्री एयर इंडिया की दुबई से आई उड़ान आईएक्स 194 से आए थे। जब्त सोने का वजन 1754 ग्राम है। स्कैनर से बचने के लिए यात्रियों ने सोने को पहले पाउडर की शक्ल दी। इसके बाद जैली में मिलाकर पेस्ट बनाया। इस पेस्ट को कैप्सूल में भरकर कमर के नीचे छिपा लिया था। विदेश से आए यात्रियों की जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को शक हुआ तो दोनों यात्रियों को अन्य से अलग किया गया। सख्ती से पूछताछ में यात्रियों ने सच्चाई बता दी। दोनों मूलरूप से बिहार के सीवान, दरभंगा के रहने वाले हैं।

एक माह में तीसरी घटना 20 जून को 2.41 करोड़ का 4.09 किलो सोना पकड़ा गया था। यह फ्लाई दुबई और एयर इंडिया की उड़ानों से दुबई से लौटे यात्रियों से बरामद किया गया था। 12 जून को 1.731 किलो सोना पकड़ा गया था। 1.07 करोड़ का सोना शारजाह से आई उड़ान संख्या 6ई 1424से आए यात्री के पास से बरामद किया गया था।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page