HapurNewsUttar Pradesh
तीन बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर करवाया मुक्त

हापुड़।
थाना एएचटीयू व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया।
अभियान में दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में काम कर रहे 3 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी विजयपाल सिंह सोनकर ने बताया कि जो लोग बच्चों से श्रम करा रहे थे उनका चालान काटा गया और वैधानिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।












