M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

पूर्व सभासद के 300 कट्टे लदे चावल से भरे ट्रक समेत चालक और परिचालक हुए लापता , पीड़ित व्यापारी ने दी तहरीर

पूर्व सभासद के 300 कट्टे लदे चावल से भरे ट्रक समेत चालक और परिचालक हुए लापता , पीड़ित व्यापारी ने दी तहरीर

हापुड़

थाना देहात इलाके के नवीन मंडी स्थल में चावल कारोबारी ने अनहोनी की आंशका जताते हुए तीन सौ कुंतल चावल से भरे ट्रक के चालक व परिचालक सहित लापता होने की तहरीर दी है।

हापुड़ के पक्का बाग मंडी निवासी पीड़ित चावल कारोबारी अनुज गर्ग ने बताया कि उन्होंने 15 नवंबर को एक ट्रक चावल लोड करने हेतु हरियाणा के कुरुक्षेत्र शाहबाद के लिए ट्रांसपोर्ट मालिक अमित कुमार माहेश्वरी से मांगा गया। उनके द्वारा हमारे पास ट्रक भेजा गया। जिसका ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह व प्रवीन ग्राम दहर (पानीपत) हरियाणा को भेज दिया गया।



पीड़ित के द्वारा ट्रक में 300 कुंतल चावल लोड किया गया तथा ड्राइवर को रास्ते के जरूरी कागजात व बिल इत्यादि दिये गये थे। 18 नवंबर तक भी उनका माल निश्चित स्थान पर नहीं पहुंच पाया है।



इसकी जानकारी पीड़ित को ब्रोकर से फोन पर प्राप्त हुई। इसके पश्चात उनके द्वारा हापुड़ के ट्रांसपोर्टर अमित कुमार से गाड़ी न पहुंचने के सन्दर्भ में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गाड़ी ड्राइवर ने बताया है कि गाड़ी रास्ते में खराब हो गयी है। बाद में ड्राइवर व उसके सहायक का फोन बंद आ रहा है तथा उनका कोई अता पता नहीं है। पीड़ित ने थानें में तहरीर दी है।



थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page