दो महिलाओं से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला शराबी पति ने , डीएम से शिकायत

दो महिलाओं से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला शराबी पति ने , डीएम से शिकायत
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दो महिलाओं से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने वाली पत्नी व बच्चों को पीटकर घर से निकाल दिया। पिछले काफी समय से पत्नी अपने मायके में रह रही है। आरोपी न तो उसे खर्च के लिए रुपये दे रहा है व न ही उसे ससुराल लाने को तैयार है। पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
हापुड़ के एक मोहल्ले निवासी विवाहिता ने बताया कि 20 नवंबर 2017 को उसकी शादी आवास विकास संजय विहार कालोनी के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। पति रोज शराब पीकर आता और उससे मारपीट करने लगा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति के दो अन्य महिलाओं से संबंध है। करीब छह साल पहले उसने अपने पति को एक होटल में किसी अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, पर इसके बाद भी पति नहीं सुधरा। वर्ष 2020 में पति ने पीड़िता उसके दो पुत्रों को बेरहमी से पीटा व घर से निकाल दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। उसके पिता बीमार रहते हैं। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है।
पीड़िता ने डीएम को तहरीर दी है। डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले में एसपी को जांच कर कार्रवाई कराने के आदेश दिए हैं।












