हापुड़ के मुस्लिम परिवार के छह लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, हुआ स्वागत

हापुड़ के मुस्लिम परिवार के छह लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, हुआ स्वागत
हापुड़ /मुजफ्फरनगर । जनपद
निवासी एक मुस्लिम परिवार सहित कुल छह लोगों ने मुजफ्फरनगर के योग साधना आश्रम में सनातन धर्म को अपनाया। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर जी महाराज की उपस्थिति में शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक विधि-विधान के साथ सभी का शुद्धिकरण कराया गया।
धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार के मुखिया फुरकान ने सनातन धर्म अपनाने के बाद अपना नाम विशाल रखा। उनकी पत्नी नगीना अब प्रीति देवी के नाम से जानी जाएंगी। विशाल का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय किसी दबाव में नहीं बल्कि अपने जीवन में आई परिस्थितियों से आहत होकर लिया।
पीड़ित परिवार ने बताए धर्म परिवर्तन के कारण
विशाल के अनुसार, उनकी पत्नी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना हुई थी। आरोप है कि इस मामले में बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो उन्हें न्याय मिला और न ही समाज से अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में कुछ सनातन धर्म से जुड़े लोगों ने उनकी सहायता की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विशाल का कहना है कि इसी सहयोग और समर्थन ने उन्हें सनातन धर्म के बारे में गंभीरता से सोचने को मजबूर किया। शनिवार को योग साधना आश्रम पहुंचकर विशाल, उनकी पत्नी प्रीति देवी, बेटियां अफसा (अब नेहा) और अल्फिजा (अब पूजा), तथा बेटा अमन (अब आकाश) ने हवन में आहुतियां दीं और विधिवत सनातन धर्म में दीक्षा ली।












