M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsNewsUttar Pradesh

किसान नेता का पुत्र संदिग्धावस्था में लापता पिलखुवा पुलिस को तहरीर देकर लगाईं न्याय की गुहार

किसान नेता का पुत्र संदिग्धावस्था में लापता पिलखुवा पुलिस को तहरीर देकर लगाईं न्याय की गुहार

धौलाना , संवाददाता। करीब 8 दिन से कस्बा धौलाना के किसान नेता का पुत्र शराब के ठेका बंद करने के बाद से घर नहीं पहुंचा। जिसको लेकर किसान नेता व परिजन परेशान आस पास खोज लिया लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पिलखुवा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कह रही है।

जानकारी के मुताबिक कस्बा धौलाना निवासी किसान जयपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा मनोज राणा पिलखुवा कोतवाली के गांव खेड़ा में स्थित अंग्रेजी शराब के ठेका पर रहकर जीवन यापन कर रहा है जो करीब 8 दिन पूर्व दुकान बंद कर वापसी घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद आस पास समेत रिश्तेदारी में खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिससे किसान नेता व परिवार के लोग परेशान हो गए। जिसके बाद पिलखुवा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में पिलखुआ कोतवाल विनोद पाण्डेय का कहना है कि आज ही सूचना मिली लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली अगर तहरीर थाना में आई है तो उसकी जांच पड़ताल कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page