News
जयपुर निवासी साइबर ठग व गैंगस्टर की साढ़े तीन लाख रुपए की कार पुलिस ने की जब्त

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने जयपुर निवासी गैंगस्टर व साइबर ठग की 3.5 लाख की कार जब्त कर ली।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि थानें में दर्ज एक साइबर ठगी के मामले में थाने का गैंगस्टर व साइबर ठग जयपुर निवासी विजय शर्मा की अवैध चल संपत्ति साढ़े तीन लाख रुपये की एक होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है।












