M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

असौड़ा में श्री संकटहारी महादेव मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा 11 फरवरी से महोत्सव शुरू

हापुड़।

हापुड़ के गांव असौड़ा में तिरंगा चौक के निकट श्री संकटहारी महादेव मंदिर सेवा समिति की ओर से 11 फरवरी से नवनिर्मित मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव प्रारंभ होगा। समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को इस संबंध में बैठक आयोजित कर जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने बताया कि गांव असौड़ा में मंदिर निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर में मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, भैरो बाबा समेत अन्य भगवानों की प्रतिमाओं को विधि-विधान से मंदिर में विराजमान कराया जाएगा। ग्रामीणों की सामूहिक आस्था और सहयोग से मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ हैं।

11 फरवरी को कलश यात्रा, 12 फरवरी को गणेश पूजन व जलाधिवास, 13 फरवरी को वेदी पूजन व अन्नाधिवास, 14 फरवरी को फलाविधवास, पुष्पाधिवास आदि व 15 फरवरी को पीठ पूजन, प्राण प्रतिष्ठा होगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन, देवी-देवताओं की आराधना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। पांच दिवसीय आयोजन का समापन 15 फरवरी को होगा। इस मौके पर कंचन केहर, बबलू त्यागी, राकेश त्यागी, पप्पू त्यागी, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page