M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर डीएम ने ली सैक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक, नकलविहीन संपन्न होगी परीक्षा, मोबाइल नहीं ले जा सकेगें कक्ष निरीक्षक – प्रेरणा शर्मा

बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर डीएम ने ली सैक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक, नकलविहीन संपन्न होगी परीक्षा, मोबाइल नहीं ले जा सकेगें कक्ष निरीक्षक – प्रेरणा शर्मा

हापुड़

हापुड़। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा 2024 को पारदर्शी, सुचितापूर्वक, शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण 19 जनवरी तक करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा की 22 फरवरी से आरम्भ होने वाले बोर्ड परीक्षा के लिया तैनात मजिस्ट्रेट इसके संवेदनशीलता और मह्त्व को ध्यान मे रखकर अपने दायित्वो का निर्वहन करे।

उन्होने कहा की विभाग द्वारा जो बुकलेट मिला है उसे ध्यान से पढ ले। उन्होने कहा की परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी अधिकारी परीक्षा आरम्भ होने से 2 घन्टे पूर्व पहुँचेगे साथ ही पहुँचने का फोटो वॉट्सएप्प ग्रुप पर भेजेंगे।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया की बोर्ड परीक्षा 2024 मे तैनात सभी अधिकारी तथा कार्मिक किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता तथा कर्तव्यो के निर्वहन मे ढिलाई बरतते है तो कडी कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।

जिलाधिकारी ने कहा की परीक्षा कक्षो मे लगे सीसीटीवी हर हालत हमेशा चालू हालत मे होने चाहिय इसके लिया पावर बैकअप की व्यवस्था कर लिया जाये साथ ही सीसीटीवी का डाटा 30 दिनों तक सुरक्षित होने की भी व्यवस्था कर ले। उन्होने कहा की क्लास रुम मे पाठ्यक्रम से सम्बंधित समस्त चार्ट परीक्षा के दौरान हटे होने चाहिये इसके अलावा बच्चों के परीक्षा कक्ष तक पहुंचने के लिए मार्किंग और साइन बना दें जिससे छात्र आसानी से परीक्षा कक्ष तक पहुंच सके। उन्होने कहा की सभी परीक्षा केन्द्रो पर अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक के रूप मे निरीक्षकों को रिजर्व के रूप मे रखा जाये। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को सख्त निर्देश देते हुए कहा की परीक्षा कक्ष मे निरीक्षकों के पास मोबाइल नहीं होना चाहिये साथ ही परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रुम और सूचना कक्ष अलग अलग होना चाहिये।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा की परीक्षा आरम्भ की तिथि से हर केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी साथ की परीक्षा आरम्भ होने बाद परीक्षा सामग्री यथावत स्थान तक पहुंचने तक अलग से पुलिस को तैनात किया गया है।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि/रा संदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page