टोलकर्मियों द्वारा अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में वकीलों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

टोलकर्मियों द्वारा अधिवक्ता की पिटाई के विरोध में वकीलों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
, हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ टोलकर्मियों द्वारा मारपीट के विरोध में वकीलों ने तहसील चौपाल पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर हंगामा किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर 28 मार्च को अधिवक्ता शंकर लाल के साथ टोलकर्मियों ने मारपीट व लूटपाट की थी। जिससे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की ।
आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के विरोध में सोमवार को वकीलों ने तहसील चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया और धरने पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे उनमें भारी रोष है।
उन्दीहोंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। घटना की जानकारी दी।











