fbpx

BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बावजूद नहीं रूक रही युवतियों से छेड़खानी की घटनाएं,

जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बावजूद नहीं रूक रही युवतियों से छेड़खानी की घटनाएं,दो युवतियों ने लगाया मनचलों पर छेड़खानी का आरोप

हापुड़। जनपद में पुलिस द्वारा हर रोज युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के बावजूद मनचलें अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जनपद में दो अलग स्थानों पर युवतियों ने छेड़खानी की शिकायत की हैं।

हाफिजपुर क्षेत्र गांव की युवती ने बताया कि वह नगर के एक इंटर कालेज में पढ़ती है। एक सितंबर को वह कॉलेज की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के रास्ते में हर्ष ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके साथी कल्लन ने उसे जबरन होटल में ले जाने का प्रयास किया। अन्य साथी विक्की और सौरभ भी वहां आ गए। इन दोनों ने दुपट्टा खींच लिया। किसी तरह जान बचाकर वह भागी।

उधर सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि वह गोबर डालने के लिए घर से खेतों की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपने साले के साथ वहां पहुंचा, जिन्होंने पीछा करते हुए गांव के बाहरी छोर पर उसे रोक लिया। आरोपियों ने हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की। वहीं आरोपी ने अपने साले से शादी करने का भी दबाव बनाया। शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

Dial Quality Kidney Care

Kidzee
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page

%d bloggers like this: