तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, एक की मौत, तीन घायल

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार रविवार को हापुड़ के मजीदपुरा निवासी रियाजउद्दीन उर्फ राजू (25) अपने तीन दोस्तों सोनू, गुलफाम उर्फ भूरे व इजरायल के साथ बाईक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही बाईक जोगीपुरा-दस्तोई रोड पर पहुंची , तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे बाइकसवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने रियाजउद्दीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।











