ATMS College of Education Menmoms
BreakingBulandshahrCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में चचेरे भाई को मारी गोली, बचाने आई बहन पर भी किया फायर

पत्नी से अवैध संबंधों के शक में चचेरे भाई को मारी गोली, बचाने आई बहन पर भी किया फायर

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा में बुधवार की सुबह दो भाइयों में हुए विवाद के बाद तेहरे ने चचेरे भाई पर तमंचे से फायर झोक दिया।

सगे भाई को बचाने आई युवती को भी आरोपित ने नहीं बख्शा और उस पर भी फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल चचेरे भाई को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि घायल बहन को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना पर पहुंचे सलेमपुर थाना प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि घायल आरिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है। इसके बाद स्वजन उसे लेकर बुलंदशहर स्थित राना अस्पताल पहुंचे, वहां से भी चिकित्सकों आरिफ को दिल्ली हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

आरिफ की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि उसकी बहन अंजला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसपी देहात बजरंग बली चौरसिया ने बताया- इरशाद और आरिफ तेहरे-चचेरे भाई हैं। इरशाद को शक है कि आरिफ के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। इरशाद ने आरिफ को गोली मार दी, गोली के छर्रे लगने से आरिफ की बहन भी घायल है। आरोपित इरशाद को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है।

चिट्टा गांव निवासी इरशाद पुत्र फकीरा बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अपने चचेरे भाई आरिफ पुत्र इमामूद्दीन के घर पहुंचा। जहां उसने आरिफ से अपनी पत्नी से बातचीत करने और फोन करने का विरोध किया। इरशाद ने आरिफ पर अपनी पत्नी से दोस्ती रखने का आरोप लगाया। दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इरशाद अपने घर पहुंचा और तमंचा लेकर लौटा और आरिफ पर फायर झोंक दिया। तमंचे की गोली आरिफ की गर्दन में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर आरिफ की बहन अंजला पुत्र इमामुद्दीन घायल आरिफ के ऊपर गिर गई और इरशाद से जान बख्शने की गुहार लगाई।

इरशाद ने चचेरी बहन अंजला पर भी फायर झोक दिया। अंजला के दाएं हाथ को छूती हुई गोली निगल गई। आरोपित इरशाद तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page