ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

शादी का झांसा देकर युवती से रेप का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने शादी का झांसा दे अपनी प्रेमिका को घर से भगा लिया। जब उसके परिजन उसे वापस लाने पहुंचे तो आरोपी व उसके पिता ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान युवती की बहन के कपड़े फाड़ दिए व उससे दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

हाफिजपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि उसकी बहन का गांव अकड़ौली के विपुल चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। दो नवंबर 2025 को दोपहर करीब चार बजे विपुलं शादी
का झांसा देकर बहन को अपने घर ले गया। जानकारी पर उसके पिता देवी सिंह पीड़िता के घर पहुंचे व बहन को वापस लाने की बात कही। इसके बाद पीड़िता अपने भाई व अन्य स्वजन के साथ आरोपित के घर पहुंची, पर वहां विपुल चौधरी ने भड़कंकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपित ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए व दुष्कर्म की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो विपुल व देवी सिंह ने उसे हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने डायल-112 पर काल कर मदद मांगी। पीड़िता का आरोप है कि उसे आरोपित पिता-पुत्र से जान का खतरा है।

थाना हाफिजपुर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मामले में विपुल और देवी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page