गंगा के तेज उफान के बाद गंगा में पलटी मोटरबोट, बाल बाल बचा परिवार,मचा हड़कंप

गंगा के तेज उफान के बाद गंगा में पलटी मोटरबोट, बाल बाल बचा परिवार,मचा हड़कंप
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना/रिशु)।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में हरियाणा से आया एक परिवार अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा में तेज उफान के कारण मोटर बोट पलटने से बाल बाल बच गया। जिनको रेस्क्यू कर बाल बाल बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार बैराज से पानी छोड़ जाने व बारिश के बीच गंगा उफान पर है। शुक्रवार को हरियाणा से
रमेश, जगदीप, आजाद और सुनील व मासूम बच्चा रविंद्र के साथ बुजुर्ग परिवार की सदस्या की अस्थि विसर्जन के लिए ब्रजघाट में आए थे।
वहां उन्होंने मोटरबोट में बैठकर गंगा के बीच में पहुंच गए, तभी तेज बहाव के कारण मोटरबोट पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई, तभी अन्य नाविकों ने मौके पर पहुंच सभी को सुरक्षित निकाल घाट पर ले आएं।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित के बावजूद नाव चलाने पर कार्यवाही की जायेगी।












