M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BankHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस के ध्वज के अपमान पर कांग्रेसियों में फूटा गुस्सा, गांधी प्रतिमा पर दिया धरणा

कांग्रेस के ध्वज के अपमान पर कांग्रेसियों में फूटा गुस्सा, गांधी प्रतिमा पर दिया धरणा

हापुड

हापुड। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो द्वारा हापुड़ नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दिया गया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व हापुड़ के जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया की 15 तारीख को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अनेक कांग्रेसी नेता अयोध्या राम मंदिर के दर्शन हेतु गए थे तभी वहां आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने कांग्रेस के ध्वजवाहक अनोखेलाल के साथ धक्का मुक्की की और कांग्रेस के झंडे को नीचे गिरा कर पैरों से कुचल दिया। भारतीय जनता पार्टी का यह कृत्य बहुत ही निंदनीय है कांग्रेस पार्टी भाजपा और आरएसएस की इस विचारधारा की कड़े शब्दों में निंदा करती है और अपने हर कार्यकर्ता की लड़ाई को मजबूती से लड़ सकती है आज बापू प्रतिमा के सामने बैठ कर राम धुन गा कर भाजपा के कार्यकर्ताओं की सद्बुद्धि की कामना की है।

पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. शोएब ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाआजादी से पहले भी आरएसएस राष्ट्र विरोधी कार्य करती थी और आज भी वही कार्य कर रही है, किसी भी देश या पार्टी के झंडे का अपमान करना बहुत ही निन्दनीय कार्य होता है भाजपा के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के झंडे का अपमान करके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आज भी इस देश के लिए और अपने झंडे के लिए मर मिटने के लिए तैयार है।

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर खालिद मोहम्मद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अयोध्या में आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेताओ और झंडे के साथ अभद्र व्यवहार करके बीजेपी ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। किसी भी पार्टी के झंडे का अपमान करने से ये सिद्ध हो जाता है कि बीजेपी की विचारधारा कितनी जहरीली है। भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि हिंदू मुस्लिम या इस देश का कोई भी निवासी एक साथ मिलजुल कर रहे, क्योंकि अगर ये सभी लोग एक साथ हो गए तो भाजपा की राजनीति खत्म हो जाएगी, क्योकि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। अभी हाल की घटना से यह प्रतीत हो रहा है कि जैसे राम मंदिर की पूजा अर्चना करने का अधिकार केवल भारतीय जनता पार्टी को ही हो। भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर पूजन का कार्य अपने हाथों में लेकर यह जता दिया है कि यह कार्यक्रम केवल एक पार्टी का है ना की धार्मिक।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, वी.सी.शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, सुखपाल गौतम, मुकेश कौशिक, यशपाल सिंह ढिलोर, राज सिंह गुर्जर, आतिफ हसन, जकरिया मनसबी, अमरजीत सिंह जंगी, रविन्द्र गुर्जर, जलज तेवतिया, राहत चौधरी, निसार पठान, तारकेश्वर त्यागी, देवेन्द्र कुमार जाटव,यश कुमार, मुज्जमिल मालिक, महाराज अहमद, कादिर अली ने भी अपने विचार रखे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page