ATMS College of Education Menmoms Global Inc
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेसियों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती

हापुड़ ।कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।

सेवादल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत को युद्ध में भाग लेने के लिए मजबूर करने का विरोध करते हुए व्यक्तिगत सत्याग्रह किया, जिसके कारण 31 अक्टूबर 1940 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें दिसंबर 1941 में अन्य नेताओं के साथ जेल से मुक्त कर दिया गया। 7 अगस्त 1942 को मुंबई में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पंडित नेहरू ने ऐतिहासिक संकल्प ‘भारत छोड़ो’ को कार्यान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

पीसीसी सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा ने कहा कि देश का हर नागरिक आज नेहरू जी की जयंती को “बाल दिवस के रूप में मना रहा हैं।

इस दौरान आदि पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, वाई के शर्मा, सीमा शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, जस्सा सिंह, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री लोग मौजूद रहे.!

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page