fbpx
ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

*14 जनवरी को हापुड़ में कांग्रेस निकालेगी मशाल जुलूस पदयात्रा

*14 जनवरी को हापुड़ में कांग्रेस निकालेगी मशाल जुलूस पदयात्रा

हापुड़

हापुड़। शनिवार को कांग्रेस जनों ने मशाल जुलूस पदयात्रा को लेकर एक बैठक की।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया है कि 14 जनवरी से राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा की शुरुआत हो रही हैं जो मणिपुर से मुंबई तक करीब 6500 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य देश में दलितों, गरीबों, वंचितों, शोषितों की आवाज को उठाना हैं। जिसके लिए देश में न्याय यात्रा की शुरुआत की जा रही हैं।

इसी यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मशाल जुलूस पदयात्रा निकालने का आह्वान किया हैं। इसी आह्वान के साथ कल 14 जनवरी को कांग्रेस जन हापुड़ में जनपद स्तरीय मशाल जुलूस पदयात्रा निकाल रही हैं।

अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि 14 जनवरी को मशाल जुलूस पदयात्रा शाम 5 बजे नेहरू चौक से निकाली जाएगी। जो कि करीब 5 किलोमीटर की होगी। कांग्रेस जन हाथों में मशाल लिए प्रदेश के दलितों, गरीबों, वंचितों, शोषितों, मजलूमों के साथ हो रहे अन्याय की आवाज को उठाने के लिए न्याय की आवाज उठाएंगे और राहुल गांधी जी की न्याय पदयात्रा की शुरुआत का संदेश इस मशाल जुलूस के माध्यम से देंगे। बैठक में विक्की शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, अंकुर अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, सावन चौधरी, सौरभ चौधरी, जोगेंद्र तोमर आदि लोग शामिल रहे.!

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page