M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस जनों ने मनाया संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

कांग्रेस जनों ने मनाया संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

हापुड़

हापुड़। कांग्रेस जनों ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का “महापरिनिर्वाण दिवस” अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित होकर मोमबत्ती जलाकर मनाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मेरठ तिराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर जय भीम, जय कांग्रेस के जोरदार नारे लगाए और संविधान निर्माता को याद किया।

अंबेडकर जी को उनके महापरिर्वाण दिवस पर याद करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज पूरा देश बाबा भीमराव अंबेडकर जी को याद कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी ने भारत के लिए जो सपना देखा था, उसी सपने को साकार करने के लिए आज कांग्रेस पार्टी और पार्टी का हर कार्यकर्ता जी जान से लगा हुआ हैं और संघर्ष कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सपने को पूरा करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह ने अंबेडकर जी को याद करते हुए कहा कि आज हम उस महामानव का “परिनिर्वाण दिवस” मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं जिसने देश का संविधान लिखा और हर नागरिक को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत लड़ना सिखाया।
इस दौरान अरुण वर्मा उर्फ राजा, डॉक्टर आशाराम शर्मा, आईसी शर्मा, हसन आतिफ, खालिद खान, सीमा शर्मा, वाई के शर्मा, गौरव गर्ग, सावन चौधरी, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, देवेंद्र कुमार, यशपाल ढिलौर, विनोद कर्दम यश कुमार, हृदय प्रकाश, सुबोध शास्त्री, गुलफाम कुरैशी, निसार पठान, मुजम्मिल, सद्दाम, फरदीन आदि लोग मौजूद रहे.!

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page