M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurModinagarNewsUttrakhand

नहाते समय महिला का बनाया अश्लील VIDEO,,

नहाते समय महिला का बनाया अश्लील VIDEO,

मोदीनगर, 

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म विशेष के एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोपित ने नहाते हुए चोरी-छिपे वीडियो बना लिया था। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण शुरू में पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की।

हालांकि, जब हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों तक मामला पहुंचा तो उन्होंने थाने पर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। एक गांव के रहने वाले व्यक्ति किसान हैं। उनकी पत्नी गृहणी हैं।

नहाते समय महिला का बनाया वीडियो

व्यक्ति के छोटे भाई के एक धर्म विशेष के दोस्त का उनके घर पर आना-जाना है। कुछ महीने पहले व्यक्ति खेत पर था। देवर किसी काम से बाहर गया था। महिला घर पर अकेली थी। इस बीच आरोपित युवक वहां आया और चोरी-छिपे महिला का नहाते हुए मोबाइल में वीडियो बना लिया। अगले दिन उस वीडियो को उनके वाट्सऐप नंबर पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपित ने उन्हें होटल में बुलाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उन्हें पीटा भी। महिला चुपचाप आरोपित का उत्पीड़न झेलती रही। छह महीने से वह लगातार उनका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब जब महिला से सहन नहीं हुआ तो उन्होंने पति को सारी बात बताई।

आरोपित ने पति को दी मारने की धमकी

गुस्साया पति आरोपित के घर गया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद वे थाने में शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने दबाने की कोशिश की। बिना मुकदमा दर्ज किये आरोपित का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामले की भनक जब हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को मिली तो जिला महामंत्री नीरज शर्मा व नगर अध्यक्ष मधुर नेहरा ने भोजपुर थाने जाकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो भोजपुर पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपित ईरवान के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। महिला के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page