HapurNewsUttar Pradesh
19 जनवरी से अमृत भारत हापुड़ स्टेशन पर होगा दो मिनट का ठहराव

हापुड़।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। 18 जनवरी को पश्चिम बंगाल के संतरागाछी रेलवे स्टेशन से ट्रेन का उद्घाटन होगा और 19 जनवरी को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
रेलवे ने 18 जनवरी को संतरागाछी रेलवे स्टेशन से ट्रेन का उद्घाटन करने का निर्णय लिया है। दोपहर 3 बजे ट्रेन चलकर 19 जनवरी को शाम 6:05 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहरने के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।












