M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी बेटी-दामाद पर मुकदमा दर्ज

महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी बेटी-दामाद पर मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद

कविनगर थानाक्षेत्र के चिरंजीव विहार में बृहस्पितवार सुबह महिला की घर में घुसकर हतया कर दी गई। महिला का शव घर में बेड पर मिला। महिला के गले पर शाल लिपटा हुआ था। पुलिस का कहना है कि शाल से गला हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।

बेटी व दामाद के खिलाफ केस दर्ज

पीएम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चलेगी। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने बेटी एवं दामाद तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। चिरंजीव विहार सेक्टर-नौ में रहने वाली 50 वर्षीय कुसुम का शव सुबह करीब दस बजे घर में मिला। महिला के बेटे अमन एवं हनी घटना के समय काम पर गए हुए थे।

घटना के समय घर पर कोई नहीं था। क्षेत्र में ही रहने वाली महिला की रिश्ते की बहू दुर्गेश घर आईं तो अंदर महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि महिला के पुत्र अमन की शिकायत पर महिला की पुत्री रचना एवं दामाद टीटू पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

एक अज्ञात पर भी हत्या का शक

एक अज्ञात पर भी उन्होंने शक जताया है। हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आया है। उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसमें मौत की वजह का पता चलेगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page