ATMS College of Education Menmoms
News

दुनिया से जाते जाते दो लोगों के जीवन को रोशन कर गए समाजसेवी राम अवतार अग्रवाल

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

हापुड़ निवासी व समाजसेवी राम अवतार अग्रवाल अपने निधन के बाद जाते जाते दो लोगों के जीवन में रोशनी कर गए। परिजनों की रजामंदी राम अवतार अग्रवाल मरणोपरांत उनका नेत्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के चायकाल निवासी समाजसेवी राम अवतार अग्रवाल (72) का 17 जनवरी देर शाम को निधन हो गया था।

मृतक के पड़ोसी दिनेश चंद्र माहेश्वरी ने परिवारजनों से संपर्क करके नेत्रदान करने की प्रेरणा दी । पारिवारिक जनों के सहमत होने पर दिनेश चंद माहेश्वरी ने नेत्र ज्योति संस्था, मेरठ को सूचित कर दिया।नेत्र ज्योति संस्थान, मेरठ के अध्यक्ष अजय जैन ने मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ अपनी टीम को भेज कर नेत्रदान को संपन्न कराया ।

समाजसेवी दिनेश चंद महेश्वरी अब तक लगभग 25 व्यक्तियों को नेत्रदान की प्रेरणा देकर पुण्य कार्य कर चुके तथा वह स्वयं 25 बार रक्तदान भी कर चुके हैंl उनके पुत्र प्रशांत माहेश्वरी भी 18-20 बार रक्तदान कर चुके हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page