ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

स्कूल से घर लौट रहे मासूम को बाइकसवार ने टक्कर मारकर हवा में उड़ाया, हालत गंभीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र में छुट्टी के बाद अपनी बहन के साथ घर लौट रहे सात वर्षीय बच्चे को एक बाइकसवार ने टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया, जिससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार धौलाना के प्राथमिक विद्यालय बनोखर के कक्षा एक के 7 वर्षीय छात्र रिहान को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना आनंद हॉस्पिटल के पास हुई, जब बच्चा स्कूल से घर लौट रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिहान कई फीट दूर तक जा गिरा।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार तेज गति से बच्चा पार करते समय उस पर धक्का मारता है और बिना रुके आगे बढ़ जाता है।
मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल रिहान को तुरंत धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page