M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Health

किडनी को स्वस्थ्य रखता है मखाना, पेट की चर्बी घटाने में भी मददगार, बस ऐसे करना होगा सेवन

नई दिल्ली: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मखाना के फायदे. मखाना वजन में जितना हल्का होता है, इसके फायदे उतने ही वजनदार होते हैं. वैसे तो इसकी गिनती ड्राई फ्रूट्स के तौर पर होती है, लेकिन आजकल ये लोगों को फेवरेट स्नैक्स भी बन चुका है. कुछ लोग इसे घी में भूनकर, खीर बनाकर, मिठाइयों में ड्राई फ्रूट्स के तौर शामिल करके सेवन करते हैं. मखाने का नियमित सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं.

क्या कहते हैं डॉक्टर
मखाने में कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम की मात्रा कम होती है, जबकि मैग्नेशियम, कैल्शियम, कार्ब्स और अच्छे प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा मखाना ग्लूटेन फ्री होता है. आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी की मानें तो यदि 4 से 5 मखाने रोजाना खाली पेट खा लिए जाएं तो शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं.

कम करता है बेली फैट
आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, मखाने की मदद से आप पेट की चर्बी कम कर सकते हैं. वे कहते हैं कि जो लोग बेली फैट से परेशान हैं उन्हें डाइट में मखाना जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इसमें फैटी की मात्रा न के बराबर होती है जबकि मखाने को गुड फैट्स का सोर्स माना जाता है. साथ ही, इसमें कैलोरीज भी कम होती हैं, ऐसे में इसके सेवन से तोंद कम करना आसान हो जाता है.

मखाने खाने के सेवन

  1. मखाने खाने से किडनी से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और किडनी स्वस्थ्य बनी रहती है.
  2. मखाने में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है, इसलिए ये हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है.
  3. प्रेगनेंट महिला को मखाने की खीर बनाकर खानी चाहिए. इससे मां की सेहत बेहतर होती है.
  4. डायबिटीज के रोगी रोजाना खाली पेट 4 से 5 मखाने नियमित रूप से खाएं तो उनकी शुगर नियंत्रित होती है.

कैसे करें सेवन



  • मखाने को आप कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं.
  • आप चाहें तो इसे हल्का भूनकर कम नमक के साथ स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं
  • मखाने की सब्जी भी स्वादिष्ट होती है
  • मखाने की खीर भी लोगों को पसंद आती है.
  • आप चाहें तो इसमें किशमिश और बादाम डालकर इसका न्यूट्रिशनल वैल्यू बढ़ा सकते हैं.

किडनी को स्वस्थ्य रखता है मखाना, पेट की चर्बी घटाने में भी मददगार, बस ऐसे करना होगा सेवन



Source link













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page