लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपाइयों ने शुरू किया दीवार लेखन कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपाइयों ने शुरू किया दीवार लेखन कार्यक्रम
हापुड़
हापुड़। लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त जनपद हापुड़ के ‘दीवार लेखन कार्यक्रम’ का धौलाना विधानसभा की बूथ संख्या 29 से दीवार लिख कर शुभारंभ किया।
‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ के स्लोगन के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ पर स्वयं को जोड़कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-प्रयास, सबका-विश्वास’ का हमारा ध्येय नया आयाम प्राप्त करेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी पुनीत गोयल जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही दीपक भाटी शैलेंद्र राणावत राजीव शर्मा जतिन सनी सुमित पर्चा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















