ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम – मानवी सिंह, कलेक्ट्रेट में मिथुन त्यागी के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन

भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम – मानवी सिंह, कलेक्ट्रेट में मिथुन त्यागी के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड

हापुड: महिलाओं पर हो रही अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज हापुड़ में कलेक्टर पर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें उत्तर प्रदेश में महिला पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व जिला हापुड़ के अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया कि देश मे बीजेपी शासित राज्यो में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, आज उत्तर प्रदेश की स्थिति बहुत ही भयानक है महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुए है। महिलाएं अपने कार्य स्थलों, शिक्षा संस्थानों, बाजारों में निर्भीक रूप से आवागमन नही कर सकती हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में बीजेपी के मंत्रियों विधायकों कार्यकर्ताओं द्वारा ही महिलाओं पर बलात्कार की घटनाओं की खबरें अखबारों में दिन प्रतिदिन प्रकाशित हो रही हैं।

हापुड़ कांग्रेस की नेता मानवी सिंह ने बताया की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार की नाक के नीचे महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय हालत में है। महिलाओं पर बलात्कार की घटनाएं बहुत ज्यादा बड़ी हैं।महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। हम जिलाधिकारी के द्वारा राज्यपाल को अवगत कराना चाहते हैं कि भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है अतः हम राज्यपाल ने निवेदन करते हैं कि भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की कृपा करें, और माननीय राज्यपाल से पुनः निवेदन करते हैं कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस गस्त बढ़ाई जाए, महिला संस्थाओं के आसपास पुलिस चौकी खोली जाए ताकि महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।
ज्ञापन देने वालो में विकास त्यागी, रघुवीर सिंह एडवोकेट, नरेश भाटी, मुकेश कौशिक, यशपाल सिंह ढिलोर, डॉ शोएब, नरेश कर्दम एडवोकेट, राहुल शर्मा, अबूजर चौधरी, मुर्सलीन चौधरी,आकाश त्यागी, सुरेन्द्र सिंह, देवेंद्र कुमार जाटव, मुकेश शर्मा, विनीता चौधरी, सुनीता शुक्ला, उपेंद्र यादव आदि रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page