घर में ले जाकर पड़ोसी युवक ने किया मासूम बच्ची से रेप, आरोपी फरार

घर में ले जाकर पड़ोसी युवक ने किया मासूम बच्ची से रेप, आरोपी फरार
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक मासूम बच्ची को घर ले जाकर रेप कर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रात में बालिका के पेट में तेज दर्द होने पर पूछताछ में घटना सामने आई। इसके बाद मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पहले भी ऐसी हरकतों में शामिल रहा है। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। इस आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।












