M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

सुबह चेकिंग किए जाने को लेकर भाकियू ने जताया विरोध बिजलीघर पर धरना देकर जेई पर अभद्रता का लगाया आरोप

सुबह चेकिंग किए जाने को लेकर भाकियू ने जताया विरोध बिजलीघर पर धरना देकर जेई पर अभद्रता का लगाया आरोप

हापुड़, 

बाबूगढ़ बिजलीघर से जुड़े देहात अंचल में बिजली की जबरदस्त कटौती और जेई की अभद्रता के विरोध में रात में भाकियू ने बिजलीघर घेर लिया। बाबूगढ़ के रहने वाले एक उपभोक्ता ने घरेलू कनेक्शन के नाम पर पौने दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। रात करीब 12 बजे तक हंगामा चला। अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद किसान शांत हुए।
भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि बाबूगढ़ बिजलीघर से जुड़े गांवों में पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल रही है। जंगल के फीडर बंद ही रहते हैं, ऐसे में फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवर अभियंता ईश्वर प्रसाद से जब कटौती के बारे में पूछा जाता है तो वह अभद्रता और गाली गलौच करते हैं। बाबूगढ़ निवासी अमजद ने घरेलू कनेक्शन के लिए जेई से संपर्क किया। लेकिन उन्होंने 1.70 लाख रुपये की डिमांड कर दी। इन समस्याओं पर बिफरे कार्यकर्ता शाम को बिजलीघर पहुंचे। जेई से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह नहीं आया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर धरना जमा दिया। रात 12 बजे तक अधिकारी किसानों की मान मनोव्वल करते रहे। लेकिन कार्यकर्ता जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। देर रात किसी तरह आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
इस मौके पर कुलदीप राठी, तुषार सिंह, अरूण चौधरी, संदीप, ज्ञानेंद्र चौधरी, दीपक, देपेंद्र सिंह, विकास त्यागी, पपेंद्र सिंह, अंशुल तेवतिया, सुमित गुर्जर, प्रेमवीर सिंह, विपिन त्यागी, शकील, इसराइल, ताहिर, सफकी

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page