ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

सोशल मीडिया पर किशोरी से दोस्ती की फिर किशोरी के साथ किया शादी करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म भी किया

सोशल मीडिया पर किशोरी से दोस्ती की फिर किशोरी के साथ किया शादी करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म भी किया

गाजियाबाद

 धर्म छिपाकर किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित ने सोशल मीडिया पर किशोरी से दोस्ती की थी। इसके बाद उसे शादी करने के बहाने से ले गया।

दोस्ती करके किशोरी को साथ ले गया

पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। कविनगर थाने में 25 नवबर को एक पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि लालकुआं के पास की कॉलोनी का रहने वाला युवक मोनू यादव उनकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर ले गया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की और किशोरी की तलाश तेज की तो आरोपित संजय नगर में किशोरी को कार से उतारकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपित चकमा देकर भाग गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसका असली नाम अली सिद्दीकी है। आरोपित लालकुआं के पास स्थित सारे होम सोसायटी का रहने वाला है।

किशोरी शुरु में घर आने को तैयार नहीं थी

आरोपित से किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। किशोरी को आरोपित ने अपनी बातों में इतना फंसा लिया था कि उसके साथ जाने के बाद किशोरी घर लौटने को तैयार नहीं हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने अपना नाम अली सिद्दीकी ने मोनू यादव बनकर किशोरी से दोस्ती बढ़ाने के लिए किया था।

आरोपित युवक ने किशोरी को अपना धर्म छिपाकर दोस्ती की थी। इसके बाद आरोपित किशोरी को अपने साथ ले गया। किशोरी ने अपने बयान में बताया है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। -अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page