ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

आरपीएफ महिला स्टॉफ के लिए 35 लाख रुपये से बनेंगे बैरक

आरपीएफ महिला स्टॉफ के लिए 35 लाख रुपये से बनेंगे बैरक

हापुड़

हापुड़। रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महिला स्टॉफ के लिए रेलवे स्टेशन के निकट बैरक का निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि रेलवे अधिकारियों द्वारा भेजा गया प्रस्ताव को रेलवे मुख्यालय द्वारा मंजूर कर लिया गया है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। करीब 35 लाख रुपये की लागत से बैरक का निर्माण कराया जाएगा।

हापुड़ रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने में पुरुष कर्मियों के साथ महिला कर्मियों की तैनाती है। जो रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए यात्रियों को जागरुक करते हैं। रेलवे स्टेशन के निकट आरपीएफ पुरुष कर्मियों के लिए बैरक बनाए गए हैं, जिसमें हॉल, मनोरंजन कक्ष, रसाई, जिम की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों के लिए बैरक की सुविधा न होने के कारण रेलवे क्वार्टरों में शिफ्ट किया हुआ है।रेलवे अधिकारियों द्वारा पिछले वर्ष आरपीएफ महिला पुलिसकर्मियों के लिए बैरक का निर्माण कराने का मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। महिला बैरक का निर्माण भी पुरुष बैरक के निकट होगा, इसमें पुरुष बैरक के समान ही महिला पुलिसकर्मियों को सुविधा मिलेंगी।

रेलवे के कार्य निरीक्षक वीके त्यागी ने बताया कि करीब 35 लाख रुपये की लागत से महिला बैरक में कमरे, हॉल, किचन, शौचालय, जिम का निर्माण होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। अगले माह से कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page