ATMS College of Education Menmoms
News

डॉगी का टिकिट काटनें से क्षुब्ध महिला पर रोडवेज परिचालक से मारपीट का आरोप,रिपोर्ट दर्ज,महिला ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मेरठ से लखनऊ जा रही एक रोडवेज बस में महिला के डॉगी का टिकट बनानें से क्षुब्ध महिला के साथियों ने रोडवेज परिचालक को पीट पीटकर घायल कर दिया। तहरीर पर महिला व अज्ञात साथियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उधर महिला ने रोडवेज कर्मचारी पर अश्लील हरकतें करनें का आरोप लगाया था।

जानकारी के अनुसार मेरठ से एक बस लखनऊ के लिए रवाना हुई थी ,जिसमें मेरठ से महिला सवारी कुत्ते को लेकर बस में सवार हो गई महिला सवारी को गजरौला जाना था जिसके कुत्ते का टिकट बनवाने को लेकर कहासुनी हुई।

परिचालक मेरठ निवासी विपिन्न ने बताया कि बस जैसे ही दौताई गांव के पास पहुंची तो फोन कर परिजनों को हाईवे अल्हाबख्शपुर बुला लिया कार में सवार होकर आये परिजनों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।

उधर अमरोहा के बछराऊ निवासी महिला अजुबा चौधरी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को रोडवेज बस में बैठ गई। शदौताई गांव के पास परिचालक ने अश्लील हरकत करते हुए अपने साथ लखनऊ चलने के लिए कहा विरोध किया तो धमकी दी गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page